जामगांव आर : लगातार आज सुबह दो सड़क दुर्घटना हो गई। पहले एक्सीडेंट में एक बोलेरो तालाब में जा घुसी, तालाब में वाहन घुस जाने की बजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दूसरी एक्सीडेंट भरर से गब्दी रोड पर हुई है। जिसमें दो कार आपस में टकरा गए। इस एक्सीडेंट में एक कार की तो परखच्चे उड़ गए वहीं दूसरे कार में परिवार के साथ बैठे 1 व्यक्ति को गंभीर चोट आई।

मिली जानकारी के अनुसार एक कार चालक नशे में था और वह लापरवाही पूर्वक गाड़ी चला रहा था। जिसके वजह से यह एक्सीडेंट हुई। डायल 112 की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया। वहीं घटना स्थल पर तत्काल पहुंची जामगांव आर पुलिस । वाहन क्र. (CG 05 R 7840) रॉन्ग साइड से आ रहे थे।

इस दौरान वाहन को बचाने के चक्कर में वाहन क्र. (CG 04 NE 6615) खेत मे जा गिरा। मौके पर पहुंची जामगाव आर पुलिस और डायल 112 से एक घायल व्यक्ति पुराणिक टंडन को पाटन हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है।




