Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जगन्नाथ पूरी के समुद्र में डूबने से एक नाबालिक की मौत

धमतरी : धमतरी जिले के नगरी सिहावा से दुखत ख़बर सामने आ रही है। यह बताया जा रहा है, कि यहां परिवार, स्वच्छता दीदीयों और अन्य लोगों के साथ जगन्नाथ पुरी उड़ीसा घूमने गए थे। जहा 16 साल के लड़के की समुद्र में लहरे लेते हुए डूबने से मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद नगर में शोक फैला हुआ है। परिजनों के रो–रो कर बुरा हाल हो गया है। जानकारी के अनुसार, धमतरी जिला के नगर पंचायत नगरी के वार्ड नं. 03 रामनगर के निवासी 16 वर्षीय हिमांशु, पिता हेमंत यादव 25 मई को अपने परिजनो और अन्य लोगों के साथ उड़ीसा के जगन्नाथ पुरी घूमने गये हुए थे, 26 मई को समुद्री तट पर पहुंचे जहां समुद्र में नहाने के दौरान बच्चा समुद्र की लहरों में समा गया और पानी में डूबने से बच्चे की मृत्यु हो गई।

यह बताया जा रहा है, कि साथ में गए परिजनों और लोगों ने हिमांशु को ढूंढने की भरपूर कोशिश की पर उनका कहीं पता नहीं चला, जिसके बाद मामले की सूचना स्थानीय पेंटा गोटा पुलिस को दी गई। जिसके बाद FIR कराई गयी और गोताखोर की टीम ने लड़के की तालाश शुरु कर दी। वहीं कड़ी कठिनाइयों के बाद लड़के की शव 27 मई को जगन्नाथ पुरी से कुछ ही किमी. की दूरी पर बरामद किया गया है। वहीं स्थानीय पुलिस शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पुरी भेज दिया है।

जिसके बाद परिजन आज शव को लेकर पहुचेंगे। इस घटना ने हर किसी को झकझोर कर दिया है।धमतरी के भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस और नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा वहां के प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस के लगातार संपर्क में है। वहीं बी.जे.पी जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने सहयोग के लिए वहां के स्थानीय विधायक से बातचीत की है।

Exit mobile version