जीवन लाल साहू ओबीसी महासभा के बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा प्रभारी मनोनीत

गरियाबंद। ओबीसी महासभा, छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा गरियाबंद जिले के क्षेत्रीय समाजसेवी एवं किसान नेता जीवन लाल साहू को बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा प्रभारी मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन से क्षेत्र में सामाजिक एवं जनहित के कार्यों को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

ग्राम सड़क परसूली निवासी जीवन लाल साहू पिछले कई वर्षों से मैनपुर, देवभोग, पिपरछेड़ी सहित बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में किसानों एवं मजदूरों के हक-अधिकारों के लिये आवाज उठाते रहे हैं। वे क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर सक्रिय रहे हैं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर लगातार संघर्ष करते रहे हैं।

उनकी सामाजिक सक्रियता, जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता तथा किसान-मजदूरों के हित में किये गये प्रयासों को देखते हुए ओबीसी महासभा, छत्तीसगढ़ इकाई ने उन्हें बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।

मनोनयन के बाद जीवन लाल साहू ने कहा कि बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे गरियाबंद जिले में उन्हें केवल पिछड़ा वर्ग ही नहीं, बल्कि सभी समाजों के लोगों के साथ मिलकर काम करना है। उनका उद्देश्य क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिये सामूहिक प्रयास करना तथा समाज में आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत बनाये रखना है।

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्ट
"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्टhttps://chhattisgarh-24-news.com
किरीट ठक्कर "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" संवाददाता
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।