अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर जीवन आनंद वृद्धाश्रम में हुआ विशेष आयोजन

राजनांदगांव। अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत राजनांदगांव एवं रीड यूथ सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में जीवन आनंद वृद्धाश्रम बछेराभाठा डोंगरगढ़ में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के साथ दादा दादियों के साथ समय बिताकर उनके जीवन में खुशियाँ लाना तथा उन्हें यह एहसास कराना था कि वे समाज में अकेले नहीं हैं।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों द्वारा वृद्धजनों के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों, खेलों, नृत्य एवं गीत-संगीत का आयोजन किया गया। वृद्धजनों ने उत्साहपूर्वक गतिविधियों में भाग लिया और युवाओं के साथ हँसी-खुशी के पल साझा किए। इस अवसर पर युवाओं ने वृद्धजनों के साथ संवाद किया और उनके अनुभवों एवं जीवन की यादों को सुना। कार्यक्रम के माध्यम से *सम्मान, अपनापन, सहभागिता और पीढ़ियों के बीच जुड़ाव* का संदेश दिया गया।

आयोजकों ने कहा कि वृद्धजन हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं उनके अनुभव और जीवन से मिली सीख आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। ऐसे कार्यक्रम समाज में संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में माय भारत राजनांदगांव, रीड यूथ सोसायटी के सक्रिय सदस्य तोरण, चंद्रप्रकाश, साहिल, मेषराज, योगिता, हिना, सोनाली अन्य सदस्यों ने विशेष योगदान दिया। वृद्धाश्रम संचालक श्री संतोष मेश्राम जी एवं पूरे वृद्धाश्रम परिवार का विशेष सहयोग मिला।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।