शिक्षक हित के विभिन्न मुद्दों पर विद्यालयीन शिक्षक संघ की ऑनलाइन बैठक

शिक्षक हित के विभिन्न मुद्दों पर विद्यालयीन शिक्षक संघ की ऑनलाइन बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश विद्यालयीन शिक्षक संघ की ऑनलाइन बैठक गूगल मीट के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शिक्षकों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पदोन्नति प्रक्रिया, पदोन्नति नियमों का पालन, टीईटी सहित अन्य लंबित विषयों को लेकर संगठन की आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में प्रदेश में पदोन्नति के लिए प्रस्ताव की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूर्ण कराने तथा निर्धारित पदोन्नति नियमों का पालन सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई। इसके साथ ही शिक्षकों से संबंधित विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए शासन एवं प्रशासन के समक्ष लगातार मांग रखने पर भी सहमति बनी।

शिक्षक हित के विभिन्न मुद्दों पर विद्यालयीन शिक्षक संघ की ऑनलाइन बैठकबैठक में प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र की तुलना में कम महंगाई भत्ता (डीए) मिलने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। संगठन ने राज्य सरकार से मोदी की गारंटी के तहत कर्मचारियों को तत्काल डीए प्रदान किए जाने की मांग करने पर सहमति जताई। वहीं शिक्षकों की सेवा पुस्तिका के संधारण से जुड़े विषय पर भी चर्चा की गई।

बैठक को छत्तीसगढ़ प्रदेश विद्यालयीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष धरमदास बंजारे एवं जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार ने संबोधित किया। बैठक में जशपुर जिले के विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्ष शामिल हुए। पदाधिकारियों ने शिक्षक हित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ शासन-प्रशासन तक पहुंचाने तथा समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।