अर्थ होटल इंटरनेशनल का शुभारंभ, सांसद विजय बघेल ने दी शुभकामनाएं

अर्थ होटल इंटरनेशनल का शुभारंभ, सांसद विजय बघेल ने दी शुभकामनाएं

अर्थ होटल इंटरनेशनल का शुभारंभ, सांसद विजय बघेल ने दी शुभकामनाएंदुर्ग। दुर्ग-राजनांदगांव बायपास रोड पर अर्थ होटल इंटरनेशनल के शुभारंभ समारोह उत्साह एवं गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, विधायक ललित चंद्राकर, विधायक रिंकेश सेन, महापौर अल्का वाघमर, पूर्व विधायक अरुण वोरा अरविंदर खुराना सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अर्थ होटल इंटरनेशनल का शुभारंभ, सांसद विजय बघेल ने दी शुभकामनाएंइस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने होटल संचालक चरणजीत सिंह को नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दुर्ग-राजनांदगांव को जोड़ने वाले बायपास मार्ग पर यह होटल क्षेत्रवासियों एवं बाहर से आने वाले लोगों के लिए सुविधाजनक साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की आधुनिक सुविधाओं से क्षेत्र के विकास के साथ-साथ व्यापारिक वैवाहिक, सालगिरह एवं अन्य आयोजनों गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलता है।

सांसद विजय बघेल ने अर्थ होटल इंटरनेशनल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संचालक चरणजीत सिंह,सिमरनजीत सिंह,रसदीप सिंह को सफल व्यवसाय के लिए शुभकामनाएं दीं।
समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, व्यवसायी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।