हेरिटेज क्विज में बच्चों का दमदार प्रदर्शन, 12 स्कूलों के 100+ विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

* स्कूली बच्चों ने जाना अपनी विरासत को, रूबरू हुए दुर्ग-भिलाई के इतिहास से
* इंटेक दुर्ग-भिलाई चैप्टर की हेरिटेज क्विज में सौ से अधिक प्रतिभागी हुए शामिल

Displaying INTACH-A-1.jpgभिलाई। भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत ट्रस्ट (इंटेक) दुर्ग-भिलाई चैप्टर की ओर से आयोजित हेरिटेज क्विज में बारह स्कूल के सौ से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। दुर्ग-भिलाई चैप्टर की संयोजिका डॉ हंसा शुक्ला ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विरासत के महत्व को बताना था जिससे विद्यार्थी अपने आस पास के अनमोल धरोहरों के संरक्षण के लिए संकल्पित हो।

दुर्ग स्थित खालसा स्कूल में हुए इस आयोजन में मुख्य वक्ता लेखक/पत्रकार मुहम्मद जाकिर हुसैन ने विद्यार्थियों को दुर्ग-भिलाई के इतिहास को अत्यंत रोचक ढंग से बताया। जिसमें महात्मा गांधी-जवाहरलाल नेहरू के दुर्ग-भिलाई प्रवास, भिलाई स्टील प्लांट से सेक्टर तक के नामकरण और इनके पहले के सभी गांव से लेकर अब तक के तमाम रोचक तथ्यों को दृश्य-श्रव्य माध्यम से बताया।

अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार गुलबीर सिंह भाटिया ने विद्यार्थियों को आजादी के बाद के दुर्ग और यहां के प्रमुख मोहल्लों-इमारतों से परिचित कराया। उन्होंने सीमा पार के अपने जन्म स्थान से जुड़ी भावनात्मक यादें भी बांटी और प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से जुड़ा किस्सा भी साझा किया। आयोजन में इन्टेक दुर्ग-भिलाई से डॉ रजनी नेल्सन, शानू मोहनन और विश्वास तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में खालसा पब्लिक स्कूल की व्याख्याता राजेंदर कौर, दिव्या सिंह एवं खालसा पब्लिक महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ सुनीता बोकडे ने विशेष योगदान दिया।

इन बच्चों ने क्विज में मारी बाजी
क्विज के लिखित चरण में इक्यावन टीम में विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन कर डीएवी पब्लिक स्कूल और शारदा विद्यालय के विद्यार्थियों ने चार सबसे अच्छी टीम में स्थान प्राप्त कर मौखिक चरण में स्थान बनाया। मौखिक चरण में भारतीय संस्कृति,व्यक्तित्व, राज्य, शहर और इंटेक से जुड़े प्रश्न पूछे गए। दूसरे चरण के बाद डीएवी पब्लिक स्कूल हुडको के प्रखर साहू-कार्तिकेय सिंह प्रथम, शारदा विद्यालय रिसाली के सात्विक साहू-लिनयेश द्वितीय, हर्षिका साहू-अनामिका चतुर्वेदी तृतीय तथा आंशिक जांभुलकर- गुंजन साहू चौथे स्थान पर रहे। क्विज प्रतियोगिता में देहली पब्लिक स्कूल रिसाली, भिलाई, महर्षि दयानंद आर्य विद्यालय भिलाई, श्री शंकरा विद्यालय भिलाई, मैत्री विद्या निकेतन भिलाई, शारदा विद्यालय भिलाई, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय दुर्ग, खालसा पब्लिक स्कूल दुर्ग, एसडीबी पब्लिक स्कूल दुर्ग, विद्यापीठ उच्चतर माध्यमिक शाला दुर्ग, स्वामी आत्मानंद जेआरडी शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्ग एवं बीआरजे शासकीय कन्या विद्यालय दुर्ग के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।