* महाप्रभु जगन्नाथ मंदिर में गूंजा महामृत्युंजय मंत्र…
* किरण सिंह देव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए की गई प्रार्थना, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण हुए शामिल..
जगदलपुर (मनोज ठाकुर) । भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव के शीघ्र स्वस्थ होने, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना को लेकर महाप्रभु जगन्नाथ मंदिर में महामृत्युंजय मंत्र जाप किया गया। मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्तिभाव के बीच सामूहिक मंत्र जाप कर भगवान महादेव से किरण सिंह देव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर सुकमा जमींदार कुमार जयदेव, जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक और ग्रामीणजन मौजूद रहे।
उप निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव ने मीडिया विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक
भगवान शिव से की स्वस्थ होकर लौटने की कामना
कुमार जयदेव बाबा ने कहा कि किरण सिंह देव जनसेवा के प्रति सदैव समर्पित रहे हैं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए क्षेत्रवासियों की ओर से भगवान महादेव से प्रार्थना की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी की कामना है कि किरण सिंह देव जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर पुनः जनता के बीच लौटें और जनसेवा का दायित्व संभालें।
महामृत्युंजय मंत्र जाप के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ एवं भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर किरण सिंह देव के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।





