* रायपुर में नशामुक्ति की अलख, कॉलेज छात्रों सहित सैकड़ों युवाओं ने ली शपथ “संकल्प सांस्कृतिक समिति” का जागरूकता अभियान, युवाओं को नशे से दूर रहने का दिलाया संकल्प…
* ‘IRCA, ODIC, SLCA और CBPLI परियोजनाओं के माध्यम से रायपुर में चला नशामुक्ति जनजागरण अभियान…
रायपुर। भारत सरकार के “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत संकल्प सांस्कृतिक समिति द्वारा रायपुर में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति की डायरेक्टर मनीषा शर्मा के निर्देशन में संचालित IRCA, ODIC, SLCA एवं CBPLI परियोजनाओं के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम के दौरान रायपुर के विभिन्न स्थानों पर युवाओं को सामूहिक रूप से नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। साथ ही विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं से भारत सरकार द्वारा जारी शपथ-पत्र भरवाकर नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान में सहभागी बनाया गया।
अभियान में IRCA, ODIC, SLCA एवं CBPLI परियोजनाओं से जुड़े सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना तथा विकसित भारत के निर्माण में उनकी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।
कार्यक्रम की जानकारी मनीष अवस्थी ने देते हुए बताया कि भविष्य में भी नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए इस प्रकार के जनजागरूकता अभियान लगातार चलाए जाएंगे।





