कौस्तुभ मणि सम्मान से सम्मानित हुए साहित्यकार अखिलेश्वर मिश्रा ‘अकाट्य’

* कौस्तुभ मणि सम्मान से सम्मानित हुए साहित्यकार अखिलेश्वर मिश्रा ‘अकाट्य’…
* साहित्य, कला एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान का मिला सम्मान…

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ साहित्य सृजन समिति के अध्यक्ष अखिलेश्वर मिश्रा अकाट्य का जमशेदपुर (झारखंड) न्यूज धमाका न्यूज चैनल, जमशेदपुर द्वारा अपने 6वें स्थापना दिवस के अवसर तुलसी भवन मानस सभागार में कौस्तुभ मणि सम्मान से सम्मानित किया गया। इस भव्य सम्मान समारोह कार्यक्रम में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का भीआयोजन किया गया।

बता दें कि निकटस्थ ग्राम पिनकापार निवासी साहित्य कार अखिलेश्वर अकाट्य छत्तीसगढ़ साहित्य सृजन समिति के अध्यक्ष होने के अलावा छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्माता-निर्देशक, ज्योतिषविद,समाजसेवी एवं समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत छत्तीसगढ़ प्रांत इकाई के अध्यक्ष भी हैं।

मुख्य अतिथि के हाथों हुए सम्मानित
उनको साहित्य, कला और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं बहुआयामी योगदान के लिए प्रतिष्ठित “कौस्तुभ मणि सम्मान मुख्य अतिथि जमशेदपुर के विधायक सरयू राय के हाथों सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद सुमन महतो ने की।

विशिष्ट अतिथियों में गौतम सूत्रधार (डायरेक्टर, एनआईटी जमशेदपुर), कर्नल आर. पी. सिंह, आनंद मिश्रा (पुलिस अधीक्षक), डॉ. प्रसेनजित तिवारी (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), शिव शंकर (प्रदेश प्रभारी, क्रीड़ा भारती, झारखंड), दिलजय जी (महासचिव, हिन्दू पीठ) सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।‌

इस अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, दिल्ली, बिहार एवं झारखंड से आमंत्रित प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी ओजपूर्ण एवं भावपूर्ण काव्य प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह कार्यक्रम साहित्य, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना से ओतप्रोत रहा। ‘अकाट्य’ जी प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए साकेत साहित्य परिषद,, शिवनाथ साहित्य धारा, पुरवाही साहित्य समिति, छत्तीसगढ़ी साहित्य समिति एवं समरस संस्थान साहित्य सृजन समिति के जिला एवं प्रांतीय छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।