* बालोद में ‘गांव चलो’ अभियान तेज, सरकारी योजनाओं का हाल जानने गांव पहुंची भाजपा टीम, लाभार्थियों से किया “सीधा संवाद…
* आम नागरिकों को योजनाओं का लाभ मिल रहा या नहीं? BJP ने ग्रामीणों से की सीधी बातचीत” लिया फीडबैग…
बालोद : जिला बालोद के गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिरसिदा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा “गांव चलो-घर घर चलो” अभियान के तहत जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर आम नागरिकों एवं हितग्राहियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
अभियान के तहत यह भी सुनिश्चित किया गया कि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंच रहा है या नहीं। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर फीडबैक भी लिया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के उपाध्यक्ष श्री ठाकुरराम चंद्राकर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। बतादें कि यह उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी कुलदीप वर्मा के द्वारा दी गई।




