बस्तर में भाजपा ने पूर्व सैनिकों को सौंपी कमान, घासीराम बघेल बने जिला संयोजक

* बस्तर में भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ कि नई नियुक्तियां, सैनिकों को दिया संगठन में स्थान,अनुभव और अनुशासन को मिला सम्मान…
* घासीराम बघेल के नेतृत्व में मजबूत होगा भाजपा का पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, श्यामसुंदर बघेल और अभिजीत महतो को सौंपी सह संयोजक की जिम्मेदारी…

घासीराम बघेल, भाजपा Ghashiram Baghel Bastar, Bhajpa
घासीराम बघेल, पूर्व सैनिक बस्तर भाजपा

बस्तर :  भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार के तहत बस्तर जिले के पूर्व सैनिकों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए उन्हें पार्टी के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से यह नियुक्तियां की गई हैं, जिसका उद्देश्य संगठन में अनुशासन और अनुभव का लाभ लेना है।

जारी नियुक्ति के अनुसार, बस्तर संभाग के पूर्व सैनिक परिषद के संरक्षक घासीराम बघेल को भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ बस्तर जिला का जिला संयोजक बनाया गया है। वहीं, श्यामसुंदर बघेल और अभिजीत महतो को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी नेतृत्व का मानना है कि देश की सीमाओं पर सेवा दे चुके सैनिक अनुशासन और समर्पण के प्रतीक होते हैं। ऐसे में संगठन में उनकी भागीदारी से पार्टी की कार्यप्रणाली को मजबूती मिलेगी। भाजपा द्वारा पूर्व सैनिकों को महत्व देना पार्टी की राष्ट्रसेवा और अनुशासन आधारित विचारधारा को भी दर्शाता है।

नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए घासीराम बघेल ने कहा कि पूर्व सैनिक संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।