सभी वर्गों को साधने वाला केंद्रीय बजट: शिव वर्मा

* सभी वर्गों को साधने वाला केंद्रीय बजट: शिव वर्मा…
* आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदम…

राजनांदगांव : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शिव वर्मा ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए इसे सभी वर्गों को प्रसन्न करने वाला बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है जिससे देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

श्री वर्मा ने आगे कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट में गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारी, उद्योगपति, कर्मचारी, अधिकारी और विद्यार्थी सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया है। बजट में ऐसी योजनाओं का प्रावधान किया गया है जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचेगी।

उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण भारत पर फोकस करते हुए कहा कि इस बजट से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। कृषि, रोजगार, बुनियादी सुविधाओं और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाएं गांवों में खुशहाली लाने का काम करेंगी, जिससे किसानों और मजदूरों की आय में बढ़ोतरी होगी।

शिव वर्मा ने बताया कि बजट में शहरों के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये की योजनाएं लाई गई हैं। बुनियादी ढांचे, आवास, परिवहन और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार से शहरी जीवन को और बेहतर बनाने की दिशा में यह बजट मील का पत्थर साबित होगा।

अंत में उन्होंने कहा कि यह बजट मोदी सरकार की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है जो न केवल वर्तमान की जरूरतों को पूरा करता है बल्कि भविष्य के भारत की मजबूत नींव भी रखता है। यह बजट देश को विकास के नए आयामों तक ले जाने वाला साबित होगा।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।