रानीतराई में महाविद्यालय एवं स्टेडियम एवं क्षेत्र में अन्य करोड़ो के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन
रानीतराई- आज का दिन रानीतराई एवमं अँचल के लिये अनेक उपलब्धियों भरा रहा दशकों पुरानी कई माँग कार्यों के अधोसंरचना के निर्माण हेतु भूमिपूजन जिलापंचायत दुर्ग उपाध्यक्ष माननीय श्री अशोक साहू जी, जनपद पंचायत पाटन सभापति माननीय श्री रमन सिंह टिकरिहा जी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगाँव आर के अध्यक्ष माननीय श्री राजेश ठाकुर जी, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के महामंत्री माननीय श्री रूपेंद्र शुक्ला जी, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण उपाध्यक्ष माननीय श्री उमाकांत चंद्राकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगाँव आर महामंत्री एवमं सेक्टर प्रभारी माननीय श्री योगेश्वर वर्मा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगाँव आर कोषाध्यक्ष माननीय श्री कमलेश नेताम के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। 
निर्माण कार्यों में प्रमुख रूप से-
1- ग्राम रानीतराई (असोगा) में इस सत्र से प्रारंभ महाविद्यालय भवन निर्माण हेतु भूमिपूजन।
2- ग्राम रानीतराई में ही सैनिक ग्राउंड में स्टेडियम निर्माण के लिये भूमिपूजन।
3 – चुलगहन से सुरपा पहुँच मार्ग निर्माण हेतु भूमिपूजन।
अनेको निर्माण कार्यों के भूमिपूजन अवसर पर जिला पंचायत दुर्ग उपाध्यक्ष माननीय श्री अशोक साहू जी कहा कि आज का दिन हम सब के लिये सौगातों से परिपूर्ण है छत्तीसगढ़ के यशश्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी द्वारा सभी माँगो को प्रमुखता से पूर्ण किया जा रहा है, वर्षों से जो कार्य दूभर थे आज सहज ही सम्पन्न हो रहे हैं श्री साहू जी ने कोरोना महामारी से बचने के लिये सभी सुरक्षा मानकों का पालन करने एवं मास्क लगाने तथा सुरक्षित रहने की अपील भी लोगों से की।
जनपद पंचायत पाटन सभापति माननीय श्री रमन सिंह टिकरिहा जी ने सभी कार्यों की स्वीकृति हेतु छत्तीसगढ़ के यशश्वी मुख्यमंत्री एवमं उनके ओएसडी माननीय श्री आशीष वर्मा जी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया एवमं कहा कि आज बहुत ही गौरवशाली क्षण के हम सभी साक्षी हैं वर्षों दशकों पुरानी तमन्नाएँ आज साकार हुई हैं समूचे अँचल के लिये गर्व का विषय है एक ओर जहाँ महाविद्यालय की शुरूआत से छात्र छात्राओं के अध्ययन के नये मार्ग खुल गये हैं वहीं अब महाविद्यालय भवन निर्माण से सुसज्जित कॉलेज आने वाले समय में हमारे सामने होगा , स्टेडियम निर्माण से खिलाड़ियों को सुविधा मिलेगी एवं उनका प्रदर्शन भी बेहतर होगा , ग्राम असोगा के निवासियों के जल समस्या का समाधान एवमं चुलगहन से सुरपा मार्ग भी सुगम होगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत असोगा के सरपंच अशोक रिगवानी, ग्राम पंचायत चुलगहन सरपंच नीरा पुलस्त्य साहू, ग्राम पंचायत रानीतराई के सरपंच निर्मल जैन , रमेश टंडन ,सत्यनारायण टिकरिहा, दयालु साहू ,भेदप्रकाश वर्मा, सुमित विश्वकर्मा, जानकी चोपड़िया, सीताराम ठाकुर,पूर्व विधानसभा एनएसयूआई अध्यक्ष आयुष टिकरिहा, हॉरिजोन स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष शब्बीर खान, क्लब के संरक्षक उमाशंकर बाबा चंद्राकर, नवल वर्मा, जितेंद्र धुरंधर, चैतन्य विनायक राहुल ठाकुर प्रशांत तिवारी भविष्य जैन लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवमं ग्रामीणजन उपस्थित थे।




