पद्मश्री स्वर्गीय पुनाराम निषाद जी के स्मृति में एवं पंडवानी के 42 वा स्थापना दिवस के अवसर पर हमारे ग्राम शुक्लाडीह किकिरमेटा में लोककला मंच रिंगनी के तत्वावधान एवं संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से भव्य पंडवानी मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंचन हुआ ।
कार्यक्रम को आतिथ्य प्रदान करने पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल जी के ओ एस डी श्री मनीष बंछोर जी,प्रांतीय महासचिव निषाद समाज श्री बोधी राम निषाद जी बेमेतरा, अध्यक्षता प्रदान कर रहे श्री प्रदीप केवट जी जगदलपुर, श्री राजेन्द्र साहू जी प्रदेश कांग्रेस महामंत्री छत्तीसगढ़, जिला पंचायत दुर्ग उपाध्यक्ष श्री अशोक साहू जी प्रांतीय पदाधिकारी निषाद समाज श्री चिंता राम निषाद जी
जनपद पंचायत पाटन सभापति रमन टिकरिहा जी दुर्ग जिला निषाद समाज के अध्यक्ष डॉक्टर घनश्याम निषाद जी, जिला उपाध्यक्ष बुधारू राम निषाद क्षेत्रीय अध्यक्ष निषाद समाज कौही झल्लू राम निषाद जी ग्राम सरपँच नेतराम निषाद जी सहित जनप्रतिनिधि ग्रामीण जन बाहर पधारे कलाकार उपस्थित थे।
इस दौरान कलाकारों द्वारा पंडवानी गायन सुआ नृत्य, पंथी नृत्य, राऊत नाचा एकल अभिनय, हास्य कविता पाठ चिकारा नृत्य, सहित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिसे देखकर दर्शकों ने खूब ताली की गड़गड़ाहट एवं नगद राशि देकर उत्साह वर्धन किया।
कार्यक्रम का संचालन सयुंक्त रूप से बी आर निषाद ,ओमप्रकाश निषाद चेतन देवांगन दुष्यंत द्विवेदी के द्वारा किया गया।




