नाडियाड, गुजरात :
नूतन आयुर्वेद रिसर्च सेंटर, नाडियाड आज एक ऐतिहासिक पहल का गवाह बना।
पत्रकार बंधुओं – लोकतंत्र के चौथे स्तंभ – के लिए विशेष रूप से आयोजित किया गया कार्यक्रम था – “पत्रकार योग”।

इस अद्वितीय आयोजन के प्रणेता एवं मार्गदर्शक रहे
ब्रह्मर्षि योगीराज श्री भारत भूषण भारतेंदु जी महाराज
(संस्थापक – श्री हरि नारायण सेवा संस्थान, पालघर, मुंबई (महाराष्ट्र),
अखिल भारतीय जैन दिवाकर मंच, नई दिल्ली संत प्रकोष्ठ – राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,
तथा भाजपा आध्यात्मिक आघाड़ी योग प्रमुख, महाराष्ट्र प्रदेश)।
कार्यक्रम का संचालन नूतन आयुर्वेद रिसर्च सेंटर के संस्थापक डॉ. शशिनाथ झा ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप में पधारे नाडियाड निवासी जिला अधिकारी श्री ऋतुराज देसाई जी।
श्री देसाई और डॉ. झा ने मिलकर योगीराज का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया और कहा –
योगीराज द्वारा की जा रही पहल काबिले-तारीफ है। आने वाले समय में नाडियाड में एक बड़े स्तर का कार्यक्रम होगा, जिसमें समाज के सभी वर्ग ‘योगी भारत – निरोगी भारत’ मिशन से जुड़ सकेंगे।”

पत्रकारों की ओर से श्री राममणि त्रिपाठी जी (ब्यूरो चीफ, प्रबल विकास) ने आह्वान किया –
सभी पत्रकार अपने जीवन में ‘पत्रकार योग’ को अपनाएँ, स्वस्थ रहें और समाज के उत्थान में सहयोग दें।”

वहीं डॉ. झा ने कहा
आयुर्वेद, योग और ज्योतिष – इन तीनों का संयुक्त समन्वय योगीराज के मार्गदर्शन में भारत को स्वास्थ्य और समृद्धि की नई दिशा देगा।”
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक और पत्रकार मौजूद रहे।
विशेष रूप से उपस्थित रहे –
कमलेश मंकोडी, रजत, तरुणभाई, सुमनभाई, परेश, कानुभाई रावल, नवघनभाई, बालूबेन, हितेश सोलंकी, जिग्नेश वानिया, अमित पटेल, हरीश शक्तावत, शशिकांत कोटक, हितेश पटेल, सौरभ, निलेशभाई, रमेशभाई, सिबुभाई आदि।
सभी ने ‘पत्रकार योग’ का लाभ उठाया और इसे जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।
नाडियाड से प्रारंभ हुई यह पहल अब पूरे भारत में पत्रकारों के बीच स्वास्थ्य, सकारात्मकता और ऊर्जा का संदेश फैलाएगी।
“योगी भारत – निरोगी भारत” मिशन का यह अध्याय निश्चित रूप से राष्ट्र को नई दिशा और शक्ति प्रदान करेगा।




