नई उमंग नई तरंग” थीम के साथ सीआरपीएफ मोकामा में रक्षाबंधन समारोह

रिपोर्ट: अनमोल कुमार, मोकामा (पटना)

मोकामाघाट। ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ मोकामाघाट के मेन्स क्लब में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज के युवा प्रभाग द्वारा “नई उमंग नई तरंग” थीम के अंतर्गत “न्यूक्लियर फैमिली से संयुक्त परिवार की ओर” विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज बहनों ने जवानों को राखी बांधी।

बीके निशा बहन ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि बीके नमन भाई ने कार्यक्रम की थीम पर विस्तार से चर्चा की। बीके अमरनाथ भाई और बीके रोशनी बहन ने गीत प्रस्तुत कर माहौल को भावपूर्ण बना दिया।

पुलिस उपमहानिरीक्षक रविन्द्र भगत ने ब्रह्माकुमारीज का धन्यवाद ज्ञापित किया और जवानों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में उप कमांडेंट उपेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह (मंत्रालय), अविनाश कुमार, अभय कुमार, तनिमा गुरे, ईश्वर सिंह (मंत्रालय), सुब्रतो मित्रा (मंत्रालय) सहित 300 सीआरपीएफ जवान, 657 बिहार पुलिस की नवनियुक्त महिला प्रशिक्षु और ब्रह्माकुमारीज की ओर से बीके बैष्णवी, बीके राधा और रानी माता उपस्थित रहे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।