डोंगरगढ़ नगरवासियों को आज एक ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त हुई है। जनआंदोलन, जनप्रतिनिधियों के सतत प्रयास एवं जनता की दृढ़ इच्छाशक्ति के फलस्वरूप डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव की स्वीकृति मिल गई है। साथ ही, लंबे समय से बंद लोकल ट्रेनों का संचालन भी अब पुनः प्रारंभ कर दिया गया है।
यह निर्णय न केवल डोंगरगढ़, बल्कि पूरे अंचल के यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा सिद्ध होगा। अब डोंगरगढ़ से राजनांदगांव, दुर्ग, भिलाई, रायपुर, जबलपुर, गोंदिया एवं नागपुर जैसे महत्वपूर्ण नगरों की यात्रा अधिक सुगम, सुरक्षित एवं समयबद्ध हो सकेगी।
इस निर्णय से न केवल क्षेत्रीय आवागमन में सुधार होगा, बल्कि यह व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं एवं धार्मिक पर्यटन को भी नई दिशा देगा और समग्र क्षेत्रीय विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा। नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे ने डोंगरगढ़ की जनता की ओर से इस उपलब्धि के लिए निम्न सभी जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह,प्रभारी मंत्री विजय शर्मा सांसद संतोष पांडे,पूर्व सांसदगण मधुसूदन यादव, अभिषेक सिंह, अन्य वरिष्ठजन — रामजी भारती, विनोद खांडेकर, भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत
नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे का वक्तव्य:
“यह डोंगरगढ़ की जनता की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे हमने एक संकल्प के रूप में लिया और निरंतर प्रयास करते रहे। यह केवल एक ट्रेन का ठहराव नहीं है, बल्कि डोंगरगढ़ की धार्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊँचाई देने वाला निर्णय है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए मैं विशेष रूप से सांसद श्री संतोष पांडे जी की तत्परता, केंद्र सरकार की संवेदनशीलता, एवं प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शिता के लिए आभार प्रकट करता हूँ। हम डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन के समग्र एवं व्यापक विकास के लिए प्रतिबद्ध है




