मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे स्कूल सफाई कर्मचारी : अंशकालिन नही, पूर्णकालिन करने की मांग, कलेक्टर दर पर करें भुगतान

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ की ब्लॉक स्तरीय बैठक शनि मंदिर में आहूत की गई, बैठक में संघ के गरियाबंद ब्लॉक अध्यक्ष युगल किशोर साहू, सचिव कुलेश्वर यादव, कोषाध्यक्ष हेमराज ध्रुव, उपाध्यक्ष सुरेश चक्रधारी सहित बड़ी संख्या में संघ के सदस्य गण उपस्थित रहे।

संघ के द्वारा आहूत की गई इस बैठक में अपनी मांगों को लेकर, प्रांतीय संगठन के आव्हान पर अनिश्चित कालीन हड़ताल में जाने साथ ही 16 जुलाई को प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन में शामिल होने का निर्णय लिया गया।

छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ विकासखंड गरियाबंद की इस अहम बैठक में, संघ के पूर्व जिला सचिव हरिशंकर यादव भी सम्मिलित हुये, उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में 43 हजार 300 अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी है , जो विगत 14 वर्षों से स्कूलों की साफ सफाई का काम करते आ रहे हैं।

सरकार से हमें प्रति माह सिर्फ 3400 रु मानदेय प्राप्त होता है। जबकि कलेक्टर दर न्यूनतम 10 हजार 500 रु है। हम सरकार से लगातार मानदेय बढ़ाने और हमें अंशकालीन से पूर्णकालिन करने की मांग करते आ रहे हैं। किन्तु अब तक हमारी मांगो की ओर ध्यान नहीं दिया गया है।

इन्ही मांगो को लेकर हम 16 जुलाई से अनिश्चित कालीन हड़ताल करते हुये, राजधानी रायपुर में बड़ी संख्या में एकत्रित होकर, प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन करेंगे, साथ ही मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे।

संघ के ब्लॉक अध्यक्ष युगल किशोर ने बताया कि इस बाबत बीईओ गरियाबंद को लिखित सूचना प्रेषित कर दी गई है।

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्ट
"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्टhttps://chhattisgarh-24-news.com
किरीट ठक्कर "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" संवाददाता
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।