ग्राम बासीन(बटरेल)में मनाया गया गुरु घासीदास जयंती एवं मंडाई मिलन समारोह…
जामगांव आर। दक्षिण पाटन के ग्राम बासीन (बटरेल)में सतनामी समाज एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वाधान में बाबा गुरु घासीदास जयंती एवं मंडई मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के प्रतिनिधि के रूप अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,रूपेंद्र शुक्ला महामंत्री जिला कांग्रेस,श्रीमती बिमला कोसरे सभापति जप,राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,भेष आठे सेक्टर प्रभारी, बालाराम कोसरे,रेवती साहू सरपंच के आतिथ्य में बाबा गुरु घासीदास जी एवं जैतखाम में पूजा अर्चना कर किया गया।ग्रामीण यादव भाइयों के द्वारा बाजे गाजे के साथ मड़ई निकाला गया।पंथी गीत की मनमोहक प्रस्तुति किया गया।
जिप उपाध्यक्ष श्री साहू ने समस्त ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि बासीन ग्राम में सामाजिक समरसता का संदेश बाबा गुरु घासीदास के सिद्धांत को सार्थक कर रही है।
ब्लाक अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने छत्तीसगढ़ सरकार बाबा जी के सिद्धांतों पर चलते हुए सबको समानता का अधिकार प्रदान कर रही है।
जिला कांग्रेस महामंत्री श्री शुक्ला जी ने छुआछूत, भेदभाव, नशापान सहित विभिन्न अवगुणों को अपने जीवन से दूर कर बाबा गुरु घासीदास जयंती को सार्थक करने की बात कही।
अतिथियों का आभार विष्णु डहरे जी ने किया।
इस अवसर पर नरेंद्र नवरगे,लोकेश महिलवर, नोमेश चंद्राकर,धर्मेन्द्र बंजारे,ऋषभ चंद्राकर,पोषण साहू, सोनसाय साहू,मुरली डहरे,नागेश्वर बारले,शिव जांगड़े,नाथू राम बारले, गोकुल बारले,शीतल कोठारी,चमेली साहू,अंजू जांगड़े पंचगण एवं आस पास के ग्रामीणजन उपस्थित रहे।




