गड्ढे में गिरने से लगी कार में आग, युवक की जलकर हुई मौत

कोरबा : तेज गति से जा रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जाकर गिर गयी। इस हादसे के बाद कार में आग लग गयी जिससे गाड़ी जलकर खाक हो गई। वाहन चालक भी कार के साथ जिंदा जल गया जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना आधी रात को पसान पुलिस थाना क्षेत्र के पेंड्रा कटघोरा मुख्य मार्ग पर स्थित कारीमाठी के पास हुई है। राहगीरों की सूचना देने पर पुलिस वहा मौके पर पहुंची है।

पसान पुलिस थाना प्रभारी एसके विश्कर्मा ने यह बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके वहा पर पहुंची। इस हादसे में कार पूरी तरह से जल गई है। नंबर प्लेट भी ठीक से दिखाई नहीं दे रहा है। कार चालक भी जलकर खाक हो गया है, जलने के कारण मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस युवक की शिनाख्ती में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।