ग्रामपंचायत जरवाय में खाद गोदाम का भूमिपूजन एवं ओपन जिम का लोकार्पण

जरवाय में खाद गोदाम का भूमिपूजन एवं ओपन जिम का लोकार्पण!

रानीतराई -: पाटन विधानसभा के ग्राम जरवाय (भंसुली)में खाद गोदाम का भूमिपूजन एवं ओपन जिम का लोकार्पण माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के प्रतिनिधि जवाहर वर्मा अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक दुर्ग,अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,रमन टिकरिहा सभापति जप,दिनेश साहू सभापति जप, डॉ के के साहू सेक्टर प्रभारी के करकमलों से सम्पन्न हुआ।

जवाहर वर्मा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के आशीर्वाद से किसानों को अनेक योजनाओं के तहत सुविधाएं प्रदान हो रही है। जिप उपाध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि प्रत्येक ग्रामों में निरन्तर विकास की गंगा बह रही है भूपेश सरकार का आभार व्यक्त करता हूं।सभापति श्री टिकरिहा ने किसान,मजदूर,युवाओं, महिलाओं सहित हर वर्ग के विकास छत्तीसगढ़ सरकार कर रही है।

आभार सरपंच हिरौंदी ठाकुर ने किया।

इस अवसर पर हिरासिंग साहू अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति,सोमनाथ साहू उपसरपंच,शिव साहू पूर्व सरपंच,सोहन जोशी, सुतीक्षण साहू,सुंदर यादव,बिहारी पटेल,रामचंद्र साहू,दिनेश ठाकुर,हरिश्चंद्र पाल सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।