जिला सेवा सहकारी दुर्ग अध्यक्ष माननीय श्री जवाहरलाल वर्मा जी किसानों के लिए अति संवेदनशील कार्य एवं धान खरीदी में तत्कालीन सुविधा उपलब्ध करा रहा है

अति संवेदनशील हमर अध्यक्ष महोदय आदरणीय श्री जवाहर वर्मा जी
अचानक बैंक अध्यक्ष बठेना सोसायटी पहुँचे/किसानो से जबरदस्ती पच्चीस प्रतिशत बारदाना माँगा जा रहा था/तत्काल ब्यवस्था में सुधार हुआ/ किसी प्रकार की शिकायत पर सीधे मोबाइल से बात करने की हिदायत दी/धान खरीदी में लापरवाही बरदास्त नही*
*पाटन विधानसभा। जिला सहकारी केन्दीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष जवाहर वर्मा धान खरीदी के पहले दिन अचानक किसानो की शिकायत पर तत्काल सेवा सहकारी समिति बठेना पहुँचे।यहां पर समिति के किसानों से जबरदस्ती पच्चीस प्रतीशत बारदाना की मांग की जा रही थी।जिसको लेकर यहां धान बेचने वाले किसान बेहद परेशान व हैरान थे। श्री वर्मा ने तत्काल यहां के पदस्थ कर्मचारियों को जबरदस्त फटकार लगाई।साथ ही कहा कि छग प्रदेश के किसी भी सोसायटी में धान बेचने के पहले बरदाना देने की बाध्यता नही है।जब तक सरकार व सोसाइटी में बारदाना है तब तक सफलता पूर्वक बिना बिघ्न बाधा के किसानों का धान ख़रीदना है।अन्यथा शिकायत मिलने पर ततकाल कार्यवाही की जायेगी।साथ ही श्री वर्मा ने बठेना सोसाइटी परिसर में ही किसानो को अपना मोबाइल नम्बर देकर कहा कि पाटन के किसी भी सोसायटी में धान खरीदने में किसी प्रकार की दिक्क्क्त आ रही है तो मेरे मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क करें। किसान हमारे अन्नदाता है।उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नही आनी चाहिए,*
*माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा जवाहर वर्मा जी को जिला सेवा सहकारी समिति दुर्ग का अध्यक्ष नियुक्त किया तब से वर्मा मुख्यमंत्री जी के आदर्शो पर चल रहे हैं किसानों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने में सफलतापूर्वक कार्य कर रहे हैं*

Politics Reporter - Khubiraj Sonkar
Politics Reporter - Khubiraj Sonkar
राजीतिक रिपोर्टर कार्यक्षेत्र - अमलेश्वर, पाटन ब्लॉक जिला दुर्ग ( छ. ग. )
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।