पाटन :- पाटन के शासकीय चंदूलाल चंद्राकर महाविद्यालय में हुआ छत्तीसगढ़िया छात्र क्रान्ति सेना का गठन।
छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ी और छत्तीसगढ़िया के हित और अस्मिता की रक्षा करने में सदैव तत्पर है।
इसी कड़ी में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना पाटन द्वारा इस संगठन का विस्तार एक अलग ही अंदाज में लगातार खड़,गुड़ी,पार को मजबूत करने की दिशा में निरन्तर काम कर रही है।
आज दिन बुधवार को पाटन खड़ के शासकीय चंदूलाल चंद्राकर महाविद्यालय में भी छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना पाटन द्वारा छत्तीसगढ़िया छात्र क्रान्ति सेना पाटन का गठन किया गया।
इस छात्र क्रान्ति सेना में पाटन महाविद्यालय में विभिन्न गांवों से पढ़ने लिखने आने वाले विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
व छत्तीसगढियावाद की इस लड़ाई व मुख्य रूप से राजनीतिक सामाजिक ज्ञान के साथ साथ स्वयं छात्रों के भविष्य को लेकर उनके रोजगार व स्वरोजगार शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों के बहुतायत विषयो पर गहन चर्चा परिचर्चा किया गया व विद्यार्थीगण छत्तीसगढ़िया छात्र क्रान्ति सेना से हाथ से हाथ मिलाकर कर चलने का भी निर्णय लिया गया।
इस बीच पाटन के महाविद्यालय के एक छात्र शिवा सिन्हा को छत्तीसगढ़िया छात्र क्रान्ति सेना का अध्यक्ष का दायित्व भी दिया गया।
इस बैठक में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के प्रदेश महामंत्री भूषणलाल साहू जी, दुर्ग जिला महामंत्री अशोक साहू जी, जिला उपाध्यक्ष राहुल वर्मा जी, छत्तीसगढ़िया छात्र क्रान्ति सेना जिला प्रभारी चन्द्रहास कोरेटी जी,
छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना पाटन ब्लाक अध्यक्ष मधुकांत साहू जी, उपाध्यक्ष सुभम वर्मा जी, संयोजक बबलू साहू जी, ग्रामीण उपाध्यक्ष प्रवीण यादव जी, रोशन साहू जी प्रकाश सिन्हा जी, अस्वनी साहू जी, अनिल कामड़े जी, मनीष वर्मा, आदि सामिल थे।




