सेवानिवृत पश्चात प्रभारी प्राचार्य का हुआ बिदाई समारोहशासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल तेलीगुंडरा में पदस्थ व्याख्याता एवम प्रभारी प्राचार्य नरेन्द्र कुमार ध्रुव का सेवानिवृत पश्चात शाला एवम संकुल स्तरीय बिदाई समारोह का आयोजन शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल तेलीगुंडरा के प्रांगण में सम्पन्न हुआ।
36 वर्ष शासकीय शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं पूरी करते हुआ नवंबर माह में सेवानिवृत हुआ नरेंद्र कुमार ध्रुव का शाला परिवार एवम संकुल परिवार की ओर से शाल श्रीफल के साथ सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में शाला के बच्चो,शिक्षको के साथ साथ ग्राम के प्रबुद्ध नागरिको ने ध्रुव सर के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनकी शिक्षकीय कार्यकाल की सराहना किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेंद्र कुमार ध्रुव,विशेष अतिथि सरपंच मनीष कुमार पटेल ,शाला विकास समिति के अध्यक्ष उत्तम कुमार साहू,सदस्य दिनेश कुमार साहू ,संकुल समन्वयक जैनेन्द्र कुमार गंजीर ,सहित शिक्षकगण उपस्थित थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संकुल समन्वयक जैनेंद्र कुमार गंजीर ने कहा कि ध्रुव सर अपने कार्यकाल में निस्वार्थ भाव से स्कूल के प्रति समर्पित रहा ।
विशेष अतिथि सरपंच ग्राम पंचायत तेलीगुंडरा मनीष पटेल ने कहा कि ध्रुव सर शाला का संवर्धन एवम संचालन बहुत अच्छे तरीके से किया जिसके परिणामस्वरूप परीक्षा परिणाम अच्छा रहा ।कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता खिलेंद्र कुमार चंद्राकर एवम आभार प्रदर्शन सरला माढरिया ने किया।उक्त कार्यक्रम में शाला के शिक्षक खेमराज सिन्हा,जय कुमार मार्कण्डेय,संजीव कुमार वर्मा, एम एल वर्मा,दानेश्वर वर्मा, श्रीमती चुनेश्वरी यादव,स्वेता शर्मा,प्रतिमा दुबे,हेमपुष्पा यादव ,उर्वशी देशमुख सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे।




