
बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर जिला में आदिवासी महिला के साथ जबरदस्ती शराब पिलाकर गैंगरेप करने का मामला सामने आ रहा है। 3 आरोपियों ने इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि, घटना बीते बुधवार की है। शर्मनाक घटना में शामिल आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बेलगहना चौकी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली आदिवासी महिला (40 वर्षीय) मजदूरी करती है। बुधवार को मजदूरी कर अपने घर वापिस लौट रही थी। इस दौरान उसके ही गांव के 3 युवक सियाराम तिर्की, अशोक कुमार यादव और दुकालू बैगा ने उसे रोका और छेड़छाड़ करने लगा। और साथ ही महिला को जबरन शराब पिलाई और खुद भी आरोपियों ने शराब पी।

महिला के बेसुध होने पर बारी-बारी गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। पीड़ित महिला को होश आने के बाद उसने घर आकर परिजनों को इसकी जानकारी दी और फिर परिजनों के साथ बेलगहना चौकी जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले की जाँच शुरू की। पुलिस ने अपराध दर्ज करने के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, यह घटना कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना चौकी की है।








