पुलिस का जबरदस्त छापा, 4 गांवों से 8 शराब कोचिया गिरफ्तार, 174 नग देशी समेत अंग्रेजी शराब जब्त

बेमेतरा : बेमेतरा जिला पुलिस अवैध शराब बेचने वालो के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। वहीं नवागढ़, मारो, देवकर और देवबीजा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेचते 8 शराब कोचियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 174 पाव देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। और सभी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपी – जसपाल पिता माधो राम सिन्हा ग्राम सैगोना, गौकरण कुमार पिता मेहत्तरू सिन्हा ग्राम खम्हरिया थाना, लक्ष्मी पिता लखनलाल भास्कर ग्राम दामापुर, रंजित पिता परदेशी निषाद ग्राम चरगवा, किशन पिता भुरवा राम ग्राम रमसाही, कुलेश्वर धनकर पिता आनंद कुमार ग्राम नंदवाय, राकेश पिता लेखराम साहू ग्राम सण्डी और बबलू राम पिता गोविंद राम ग्राम तेन्दुआ नवापारा शामिल है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।