प्रदेश बीजेपी महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती विभा अवस्थी मैनपुर में चक्काजाम पर होगी शामिल 17 फरवरी को

✍️छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद 

गरियाबंद-छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के चार पदाधिकारियों की हत्या एवं प्रदेश में बढ़ते हुए अपराध और बिगड़ते हुए कानून स्थिति के विरोध में भाजपा द्वारा 17 फरवरी को प्रदेशव्यापी चक्का जाम का आयोजन विधानसभा स्तर पर किया गया है।चक्का जाम दोपहर 2:00 से 4:00 तक प्रमुख सड़कों पर किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश के महामंत्री श्रीमती विभा अवस्थी का 17 फरवरी दिन शुक्रवार को मैनपुर आगमन हो रहा है।

VIKRAM NAGESH
VIKRAM NAGESH
विक्रम कुमार नागेश ( जिला संवाददाता) सैयद बरकत अली (जिला ब्यूरो) कार्यक्षेत्र - गरियाबंद
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।