PhonePe GOOD NEWS : भारत की सबसे बड़े डिजिटल पेमेंट प्लैटफ़ॉर्म PhonePe ने यूजर्स के लिए नया फीचर लॉन्च कर दिया है। अब आप अपने PhonePe से UPI इंटरनेशनल भुगतान सेवा चालू कर दिया है। इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक PhonePe के यूजर्स अब संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर, मॉरीशस, नेपाल और भूटान में मर्चेंट आउटलेट्स पर भुगतान करने के लिए अपने भारतीय बैंक खातों का उपयोग कर सकते हैं।
PhonePe ने पहला ऐसा डिजिटल पेमेंट ऐप बन गया, जिसमें UPI के जरिए अब यूजर्स इंटरनेशनल पेमेंट्स भी कर सकेंगे। और इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, PhonePe ने ऐसी सर्विस का लाया है की जिसके शुरू होने के बाद PhonePe यूजर्स फॉरेन मर्चेंट्स के पास UPI के माध्यम से पेमेंट कर सकेंगे। और यह वैसे ही काम करेगा जैसे इंटरनेशनल डेबिट कार्ड के माध्यम से पेमेंट की जाती है।
PhonePe को इस्तेमाल करने वाला यूजर यूपीआई इंटरनेशनल के लिए UPI से लिंक गिए गए बैंक अकाउंट को सक्रिय कर सकता है। और UPI International सर्विस को आने वाले समय में अन्य देशों में भी जारी कर सकती है। बता दे की इस सुविधा के आने के बाद विदेश में पेमेंट के लिए क्रेडिट कार्ड या फिर forex कार्ड की जरूरत नहीं होगी। मफिर आपके मोबाइल से इंटरनेशनल पेमेंट हो जाएगी।




