Electric Scooter : ओला कंपनी सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटी पेश कर सकती है। ओला के सीईओ और फाउंडर भाविश अग्रवाल ने जानकारी साझा की है की देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक टू व्हीलर मैनुफेक्चर ओला इलेक्ट्रिक की ओर से एकदमसबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटी पर एसवन एयर को ऑफर किया जाता है।
उम्मीद लगाई जा रही है कि ओला इससे भी सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटी 9 फरवरी यानि की कुछ ही दिनों पर सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटी पेश कर सकती है। लेकिन ऐसा होता है तो बाजार में 110 सीसी के कई स्कूटर्स को ओला के नए इलेक्ट्रिक स्कूटी से मुकाबला करना होगा। ओला कंपनी के सीईओ & फाउंडर भाविश अग्रवाल की ओर से सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी दी गई है। और उन्होंने फोटो शेयर की है, जिसमें नए स्कूटर की झलक दिखाई दे रही है।
9 फरवरी दोपहर 2 बजे के समय में इसकी जानकारी दी गई है। जिसके साथ उन्होंने लिखा है कि 9 फरवरी को दोपहर के दो बजे प्रोडक्ट की घोषणा की जाएगी। आपको बता दें कि ओला के पोर्टफोलियो में 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर शामिल हैं। जिनमे से Ola S1 Pro, Ola S1, Ola S1 Air हैं। ओला कंपनी की ओर से इलेक्ट्रिक स्कूटर के तौर पर फिलहाल सबसे सस्ता विकल्प है। और मिड रेंज में कंपनी Ola S1 को ऑफर करती है और प्रीमियम स्कूटर के तौर पर कंपनी Ola S1 Pro की बिक्री करती है।





