युवकों ने कार रोककर डॉक्टर को पीटा, जाने पूरा मामला

बिलासपुर : जिले में मारपीट की घटना बढ़ते ही जा रही है। मामूली बातो को लेकर लोग उग्र हो कर  बदमाश मारपीट जैसी घटना को अंजाम दे रहें हैं। वही एक मामला तोरवा थाना क्षेत्र से आया है. जहां डाक्टर के साथ कुछ लोगो ने मारपीट की घटना को अंजाम दिये है इसके साथ ही उसके गाड़ी को भी तोड़ फोड दिये है। इस मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।

बता दे की पूरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। जहां CIMS के डॉक्टर के साथ गुंडागर्दी करने का मामला सामने आया है। वही बदमाशों  ने डॉक्टर के साथ मारपीट कर उसके कार में तोड़फोड़ की है। दरअसल बात यह है की ,डाक्टर का कार एक बाइक से टकरा गया. इसी विवाद के चलते युवकों ने घटना को अंजाम दिया है। वही पीड़ित डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक CIMS अस्पताल के डॉक्टर उमाकांत राठौर अपनी मित्र डॉ शीतल प्रसाद साहू के साथ कार से मस्तूरी की तरफ जा रहे थे। तभी लालखदान ब्रिज के पास विपरीत दिशा से आ रहे बाइक उसकी कार से टकरा गया। इस घटना में बाइक सवार को हल्की चोट आई। जिसके बाद कार सवार डॉक्टर मानवता दिखाते हुए मेडिकल से दवाई लेकर मौके पर ही उसका ट्रीटमेंट किया और सहायता के लिए 15 सौ रुपए देकर वहां से आगे बढ़ गया

इसी दौरान कुछ दूर जाने के बाद ढेका के पास बाइक सवार 4 युवकों ने उन्हें ओवरटेक करते हुए रोक लिया और बदसलूकी करने लगे। उन बदमाशों ने डाक्टर के कार में तोड़फोड़ कर उसके साथ मारपीट कर जमकर गुंडागर्दी की। वही इस घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर युवक घटना स्थल से फरार हो गया पीड़ित डॉक्टर ने इसकी शिकायत तोरवा थाने में की है। जिसपर पुलिस ने ढेंका के चार युवकों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज किया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।