निपुण भारत मिशन के तहत चार दिवसीय FLN प्रशिक्षण प्रारंभ संकुल केन्द्र अमलीपदर, गोढ़ियारी और कोदोभाठा के शिक्षक हुए शामिल

✍️छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद 

गरियाबंद-निपुण भारत मिशन के तहत गत 9 जनवरी से मैनपुर विकासखंड के अन्तर्गत संकुल केन्द्र अमलीपदर,गोढ़ियारी एवं कोदोभाठा के शिक्षकों का अमलीपदर तहसील में स्थित प्रशिक्षण हाल अमलीपदर में

चार दिवसीय मेगा संकुल स्तरीय FLN दक्षता विकास आधारित प्रशिक्षण का आयोजन किया गया!जिसके अन्तर्गत प्राथमिक शाला में कार्यरत समस्त प्राथमिक शिक्षकों को शिक्षा में गुणवत्ता लाने विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया जा रहा है!प्रशिक्षण का प्रमुख उद्देश्य बच्चों में संपूर्ण बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान को प्राप्त करना है!

प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के रूप में संकुल केन्द्र अमलीपदर से बालगोविंद सिंह नागेश,धनसिंह मरकाम,संकुल केन्द्र कोदोभाठा से अनील अवस्थी,फणेन्द साहू,

एवं संकुल केन्द्र गोढ़ियारी से तेज कुमार सिन्हा एवं मुकेश सिन्हा द्वारा गीत,कविता कहानियों एवं नवाचारी गतिविधियों के माध्यम से सरल विधि से प्रशिक्षण दिया जा रहा है!जिसमें शिक्षकों द्वारा शिक्षा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का

प्रस्तुतीकरण भी दिया जा रहा है!प्रशिक्षण के शुभारंभ दिवस में प्रमुखरूप से संकुल प्राचार्य श्री वरूण चक्रधारी,संकुल समन्वयक सुभाष पाण्डेय, भागीरथी नागेश,अनंत राम नागेश,शिक्षक उमेश श्रीवास बेनाम टंडन,राजेश राव सिन्धे कामदेव यादव,कृष्ण कुमार ताम्रकार,श्रीमती इंदु वाघे, यारेन्द सिंह कोमर्रा,सरिता ध्रुव,

पदमन सिंह मांझी,प्रवीण राव वाघे,भुजबल नेताम,मोहरसाय मिरी,रघुसिंह मांझी,नरेंद्र यादव

आदि उपस्थित रहे!

VIKRAM NAGESH
VIKRAM NAGESH
विक्रम कुमार नागेश ( जिला संवाददाता) सैयद बरकत अली (जिला ब्यूरो) कार्यक्षेत्र - गरियाबंद
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।