गरियाबंद/मैनपुर : मैनपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम तेतलखुंटी में 23 से 4 जनवरी तक 13 दिवसीय क्रिकेट महाकुंभ का आयोजन ग्राम पंचायत तेतलखुंटी के तत्वाधान में किया गया ।जिसका फाइनल मुकाबला 4 जनवरी को अमलीपदर 11 एवम मैनपुर 11 के बीच के मध्य खेला गया। जिसमें अमलीपदर 11 की टीम विजई रही ।
वहीं रनफ के रूप में मैनपुर 11छत्तीसगढ़ की टीम रही ।13 दिनों तक चलने वाले इस क्रिकेट महाकुंभ में कुल 32 टीमों ने भाग ली थी। जिसमें अंतर जिला व उड़ीसा राज्य की टीम ने शिरकत की थी। 13 दिनों तक चली इस क्रिकेट महाकुंभ में अंतिम चार में दो उड़ीसा और दो छत्तीसगढ़ की टीम ने अपना स्थान बनाई थी ।
जिसमें सेमीफाइनल में दो उड़ीसा की टीमों को हराकर छत्तीसगढ़ राज्य की दो टीमों ने फाइनल में अपना स्थान बनाए । जिसमें छत्तीसगढ़ अमलीपदर 11 फाइनल जीतकर चमचमाती ट्राफी व नगद 51000 रुपए की राशि अपने नाम की। वहीं उप विजेता रहीं मैनपुर 11 कि टीम को 31000रूपये व ट्रॉफी दी गई। वहीं पुरे मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले अमलीपदर 11 टीम के प्लेयर भानु यादव को प्लेयर ऑफ द मैच व मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

वहीं मुख्य अतिथि माननीय श्री संजय नेताम जी जिला पंचायत उपाध्यक्ष भाव सिंह साहू पूर्व संसदीय सचिव श्री गोवर्धन मांझी के कर कमलों से विजेता टीमों को ट्राफी व 51000 रूपये की राशि दी गई ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री संजय नेताम ने कहा कि खेल खिलाड़ी भावना से खेलना चाहिए और खेल से शारीरिक दक्षता में भी विकास होती है ।
और जीत उसी की होती है जो रण भूमि में सर्वोच्च अपना योगदान देते हैं ।वही पूरी मैचों कि अध्यक्षता ग्राम पंचायत तेतलखुंटी के प्रदेश प्रतिनिधि छत्तीसगढ़ शासन कांग्रेस श्री तपेश्वर ठाकुर ने की। और अपने संबोधन में कहा कि खेल को प्रतिकारक की भावना से खेलना चाहिए। बल्कि जीत के लिए हर कोशिश करनी चाहिए। और जो इस खेल में सर्वोच्च अपना योगदान देता है उसी को ही जीत मिलती है।
वही इस समापन कार्यक्रम में श्री संजय नेताम उपाध्याय जिला पंचायत गरियाबंद श्री भाव सिंह साहू पूर्व संसदीय सचिव श्री गोवर्धन मांझी, विशिष्ट अतिथि श्रीमती नंद कुमारी राजपूत जनपद पंचायत मैनपुर उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी पटेल जनपद सदस्य मैनपुर सम्मानीय अतिथि श्री केशव राम सॉरी सरपंच लीलाधर साहू श्री भूतेश्वर साहू ग्राम पटेल श्री परवित सॉरी श्री लंबोदर साहू श्री धीरेंद्र राजपूत श्री बैकुंठ राजपूत

श्री शशिधर साहू श्री जलंधर राजपूत श्री कीर्तन साहू श्री राजेश राजपूत श्री जय सिंह ठाकुर श्री गुंनधर ठाकुर श्री भगतराम नागेश श्री मकरध्वज साहू श्री वासुदेव साहू श्री सुभाष यादव श्री सनधर ठाकुर श्री धर्मेंद्र खरे श्री दुर्जन सॉरी पुजारी श्री जलंधर यादव सचिव श्री टेकराम साहू श्री राज बिहारी नागेश श्री करमचंद बघेल ग्राम कोटवार श्री परमेश्वर ठाकुर डांसिंग अंपायर -श्री पयोज रंजन कश्यप जी श्री नरोत्तम सिन्हा जी समारोह में मौजूद रहे और खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।





