राजनांदगांव : जिला अंतर्गत छुरिया ब्लॉक के बखरूटोला में लव मैरिज के बाद एक परिवार का हुक्का-पानी बंद कर दिया है। बता दे की इस मामले में पीड़ित परिवार ने जिला मुख्यालय आकर न्याय की गुहार लगाई। अनुसूचित जाति परिवार का गांव है। जहां कुछ दबंगों ने इस परिवार का जीना हराम कर दिया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में परागा बाई ने बताया कि उनके बेटे सरोज दामले और राधिका साहू ने लव मैरिज किया है। जिसके बाद से गांव के देवसागर गुप्ता, चरण साहू, भीषण साहू, किशोर, रुपेंद्र, कुलदीप, महेंद्र, मोनू, महेंद्र साहू व दिलीप ने मिलकर ग्रामीण की बैठक करके पीड़ित युवक और पत्नी की पिटाई भी की।
जातिसूचक गाली-गलौच देकर परिवार के दो घरों पर सामाजिक व सार्वजनिक प्रतिबंध लगा दिया गया है। और साथ ही सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया। उक्त परिवार का साथ देने वालों को भी सामाजिक बहिष्कार व आर्थिक दंड का फरमान सुनाया है। 5 युवकों को सराज दामले का सहयोगी बताकर 25-25 हजार रुपए का दंड भी लिया।




