एकलव्य आवासीय विद्यालय के 5 बच्चो का राज्य स्तरीय खेलों में हुआ चयन

बलौदाबाजार :  कसडोल के सोनाखान में स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय के 5 बच्चो का राज्य स्तरीय खेलों में चयन हुआ है। कलेक्टर रजत बंसल ने चयनित हुए बच्चो को बधाई दी।

बता दे की कबड्डी बालक वर्ग 19 वर्ष में 2 छात्र नमन ध्रुव, सितांशु ध्रुव का एवं बालिका वर्ग में 3 छात्राएं मोनिका पैकरा,चंद्रिका पैकरा,निशा का खो-खो 19 वर्ष में चयन हुआ हैं। राज्यस्तरीय खेल कबड्डी का आयोजन बिलासपुर में 7 नवम्बर व 8 नवम्बर को उसी तरह खो-खो का आयोजन धमतरी में 12 एवं 13 अक्टूबर होगा। वही टीम के साथ बृजेश साहू एवं स्पोर्ट्स टीचर लॉरेंस बांधे भी जाएंगे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।