पाटन के दुलरवा मुख्यमंत्री श्री बघेल ने की जनपद पंचायत भवन का लोकार्पण

पढ़े पूरी खबर देखे फ़ोटो गैलरी कही इसमें आप भी है

“छत्तीसगढ़-24-न्यूज़” संतोष देवांगन

दुर्ग/पाटन- पाटन क्षेत्र के दुलरवा विधायक अउ प्रदेश के मुख्या मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने आज लगभग 3:30 बजे नविन सर्किट हॉउस का लोकार्पण करने के बाद आकर्षक नविन जनपद पंचायत भवन का लोकार्पण करने जनपद पहुंचे जहा पर अपने दुलरवा मुख्यमंत्री का दीदार करने पाटन ब्लॉक के पंच-सरपंच व जनपद पंचायत के CEO श्री मनीष साहू, जनपद पचायत के अध्यक्ष-श्रीमती रामबाई गजानंद सिन्हा, उपाध्यक्ष-देवेंद्र कुमार चंद्रवंशी, जनपद सभापति-श्री रमन टिकरिहा सहित जनपद पंचायत सदस्यों सहित जनपद पंचायत के सभी अधिकारी, बाबू सहित पूरा स्टाफ अपनी आँखे बिछाए स्वागत में खड़े रहे।


विज्ञापन
Photo By Karan Shau “Chhattisgarh 24 News”

बतादे की माननीय मुख्यमंत्री जी का यह लोकार्पण कार्यक्रम पिछले 6 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के रत्न श्री महंत स्वामी आत्मानंद जी के जयंती के सुअवसर पर आना था मगर अचानक उन्हें लखीमपुर लखनऊ/उत्तरप्रदेश जाना पड़ा जिसके जगह पर छत्तीसगढ़ शासन से नगरीय प्रशासन मंत्री श्री डॉ. शिव डहरिया जी पाटन आये और आपने शुभ हाथो बहुत से लोकार्पण कर व भूमिपूजन कार्य किया किया गया वही इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित किया एवं शासकीय विभाग के द्वारा इस कार्यक्रम मेंविभागीय आधार पर विभिन्न प्रकार के सामन हितग्राहियों को वितरण किया गया था।

नविन जनपद पंचायत भवन के सामने लोकार्पण अवसर पर यादगार के लिए अपन दुलरवा मुख्यमंत्री के साथ ग्रुप फ़ोटो खिंचवाते जनपद पंचायत पाटन के सदस्य “छत्तीसगढ़-24-न्यूज़”

Photo By Karan Shau “Chhattisgarh 24 News”

बतादे की इस आकर्षक भवन का निर्माण 1 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से किया गया है। जनपद सभापति श्री रमन टिकरिहा ने बताया की जनपद पंचायत के नए प्रशासनिक भवन के बनने से जनपद सदस्यों, अधिकारियों-कर्मचारियों के बैठने की दिक्कत दूर होगी। साथ ही यहां हितग्राहियों की भी दिक्कतें दूर होंगी। वहीँ भवन का लोकार्पण करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि कार्यालयों में नागरिकों के लिए जितनी अधिक सुविधा बढ़ाई जाए उतना ही प्रशासन की नजदीकी नागरिकों से होती है। हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए कि जो नागरिक सरकारी कार्यालयों में आए उनका काम जल्द से जल्द हो सके। साथ ही कार्यालयों में लोगों के लिए बैठने,पेयजल आदि के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जनपद संसाधन केंद्र का भी लोकार्पण किया। जनपद संसाधन केंद्र निर्माण 1 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से किया गया है।

नविन जनपद पंचायत भवन के सामने लोकार्पण अवसर पर यादगार के लिए ग्रुप फ़ोटो खिंचवाते जनपद पाटन के अधिकारी एवं कर्मचारी गण “छत्तीसगढ़-24-न्यूज़” के कैमरे में कैद तस्वीर

जनपद पंचायत भवन का लोकार्पण कार्यकम में पहुंचे श्री बघेल ने भवन का लोकार्पण उनके स्वागत में खड़े जनपद पंचायत के सभी सरपंचों, और जनपद के सभी अधिकारी कर्मचारयों को से मुख्यमंत्री जी बड़े ही सादगी के साथ उनका स्वागत स्वीकार किया और हंसी-ठिठोली भी की एवं मुख्यमंत्री जी ने पुस्तक का भी विमोचन किया साथ ही सभी को इस आकर्षक जनपद पंचायत के इस लोकार्पण कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाते हुए सभी को अपने साथ ग्रुप फ़ोटो करवाने बुलाया। मुख्यमंत्री के इस सम्मान से सभी अधिकारी,कर्मचारी व सरपंच भाव विभोर हो गए और बारी बारी से सभी ने अपने दुलरवा मुख्यमंत्री जी के साथ बैठ कर ग्रुप फ़ोटो भी खिंचवा कर इस महत्वपूर्ण पल को सभी ने ऐतिहासिक यादगार बना दिया।

अपन दुलरवा मुख्यमंत्री के हाथों पुस्तक का विमोचन कराते “छत्तीसगढ़-24-न्यूज़” के कैमरे में कैद तस्वीर
अपन दुलरवा मुख्यमंत्री के करने खड़े जनपद पाटन के अधिकारी एवं कर्मचारी “छत्तीसगढ़-24-न्यूज़” के कैमरे में कैद तस्वीर

किया एसडीएम कार्यालय लोकार्पण

13 अक्टूबर नवरात्र पर्व के अष्टमी को साम 4 बजे मुख्यमंत्री ने लगभग 80 लाख रुपए की लागत से बने एसडीएम कार्यालय का उद्घाटन भी किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि पाटन ब्लाक में नए प्रशासनिक कार्यालय बन जाने से अधिकारियों को सुविधा होगी। साथ ही यहां आने वाले नागरिकों को भी सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर ओपन कोर्ट का उद्घाटन भी किया। ओपन कोर्ट के स्थापित हो जाने से बैडमिंटन वॉलीबॉल क्रिकेट आदि खेलों के लिए युवाओं को काफी सुविधा मिल सकेगी तथा वे यहां प्रैक्टिस कर सकेंगे।

अपन दुलरवा मुख्यमंत्री के साथ ग्रुप फ़ोटो खिचवाते हुए पाटन के कर्मचारी “छत्तीसगढ़-24-न्यूज़” के कैमरे में कैद तस्वीर


कुर्मी भवन का किया लोकार्पण

 मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कुर्मी भवन का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब यह भवन सामाजिक जरूरतों के लिए अधिक उपयोगी हो सकेगा। पाटन में एक अच्छा भवन उपलब्ध होने से समाज के शादी-ब्याह जैसे कार्यकलापों में तो सुविधा होगी ही, साथ ही सामाजिक कार्य के लिए भी सुविधा हो सकेगी।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।