गरियाबंद : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पथसंचलन आयोजन में पहूचे मूख्य वक्ता ने कहा संघ की प्रशंसा नही बल्कि उसके काम मे हाथ बटाइये,राष्ट्र निर्माण से लेकर राष्ट्रीयता की भाव व एकजुटता का संदेश देने संघ निडर होकर काम करती है। देवभोग खण्ड में आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने पथ संचलन का कार्यक्रम का आयोजन किया था।

स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण से स्वंय सेवक ने एक ताल पर कदम से कदम मिलाकर नगर भ्रमण के लिए निकले जो बसस्टैंड, राजापारा, बस्ती पारा होते हुए गांधी चौक पहूँची जन्हा सभा मे विलय हो गई।रास्ते मे माता बहनों ने फूल बरसा कर स्वयं सेवकों का स्वागत किया। अनुशासन व एकता का सिख देने वाली इस पथ संचलन को देखने रास्ते भर नगर वासीयो की भीड़ लगी रही।

राष्ट्रहित में काम करने वाली संघ के काम मे हाथ बटाये
सभा मे संघ चालक गिरीश दत्त उपासने, जिला सह संघ चालक रामकुमार नागेश व खण्ड संघ चालक राजेश अग्रवाल की मौजूदगी में सभा के मूख्य वक्ता टोपेश ने संघ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि राष्ट्र निर्माण व राष्ट्र भाव जगाने का कार्य संघ करती आ रही है।देश के महापुरुष हजारों साल से इस पुण्य कार्य को करते आ रहे हैं।

संघ के प्रत्येक कार्यकर्ता आज वही कार्य करता है।ऐसे में संघ की प्रशंसा करने के अलावा संघ कार्य मे हाथ बटाये तो यह संघ के प्रति सद्भावना का सच्चा प्रतीक होगा।इस आयोजन में विभाग ब्यवस्था प्रमूख तस्मित पात्र, जिला प्रचारक सनत पटेल,नवापारा नगर विस्तारक रोहित,जिला कार्यवाह चन्द्रशेखर नागेश,जिला शारीरिक प्रमूख जयप्रकाश नागेश,धर्म जागरण प्रमूख जय विलाश शर्मा समेत पूर्व विधायक गोवर्धन मांझी,रामरतन मांझी,बाबा उदयनाथ,गुरुनारायण तिवारी,डाँ.योगीराज माखन कश्यप,लुद्रास साहू, होरीलाल साहू,समेत अनुसांगिक संगठन व नगर के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।




