पुलिस कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

गरियाबंद : जिले के मैनपुर थाने में पदस्थ आरक्षण दिनेश कोसले ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि आरक्षक ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली है। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नही हुआ है। दिनेश कोशले की मौत की पुष्टि करते हुऐ एसडीओपी पुलिस अनुज गुप्ता ने बताया कि दिनेश रात्रि में थाना परिसर में ही स्थित अपने शासकीय आवास में सोने गया था।

सुबह देर तक जब वह ड्यूटी में उपस्थित नही हुआ तब अन्य पुलिस कर्मी उसे जगाने गये थे , किन्तु कमरे में उसकी लाश पायी गई।
विदित हो कि दो माह के भीतर ही ये दूसरा मौका है जब मैनपुर थाने में पदस्थ पुलिस कर्मी ने आत्महत्या कर ली है। इसके करीब दो माह पहले एएसआई शंकर लाल सिदार ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आरक्षक दिनेश कोसले मंदिर हसौद रायपुर के रहने वाले थे।

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्ट
"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्टhttps://chhattisgarh-24-news.com
किरीट ठक्कर "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" संवाददाता
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।