✍️ “छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़” जिला ब्यूरो चीफ सैयद बरकत अली की रिपोर्ट
गरियाबंद : महात्मागांधी का जन्मदिन देवभोग में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित श्याम शंकर मिश्र के पोता स्वर्गीय राजेश पांडे के पुत्र आशीष पांडे समाज सेवक की ओर से देवभोग के गाँधी चौक विजय स्तम्भ में मनाया गया। इस मौके स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित श्याम शंकर मिश्र के पोता स्वर्गीय राजेश पांडे के पुत्र आशीष पांडे समाज सेवक ने बताया कि अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी जिन्हें हम बापू और राष्ट्रपिता के नाम से संबोधित करते हैं।
उन्होंने आगे बताया कि महान महापुरुष और स्वतंत्रता सेनानी थे। यदि हम यह कहें कि आज के भारत के निर्माण में गांधी का सर्वाधिक योगदान था तो कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि भारत की स्वतंत्रता और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए उन्होंने सभी धर्मो के लोगों को एक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। महात्मा गांधी ने तमाम उम्र सिर्फ देश के विकास के बारे में सोचा। इसलिए उन्होंने अपने पूरे जीवन में कभी भी कोई राजनीति पद नहीं लिया।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के आशीष पांडे कहते हैं। आजादी का ऐलान होते ही बनवाया विजय स्तंभ
15 अगस्त को देश के आजाद होने की सूचना 14 अगस्त को आकाशवाणी के जरिए देशवासियों को दी गई थी। यह खबर जब पं. श्याम शंकर मिश्र को मिली तो उन्होंने तत्काल गांव वालों से गांव के बीचों बीच एक विजय स्तंभ बनाने के लिए कहा। खुद भी इसमें भिड़ गए। सबने मिलकर रातोंरात विजय स्तंभ तैयार किया।

दूसरे दिन उन्होंने उसी विजय स्तंभ पर गांव वालों के साथ मिलकर अपने इलाके में आजाद भारत का पहला ध्वजारोहण किया था। आज भी आसपास के गांवों से 26 जनवरी और 15 अगस्त के मौके पर बड़ी संख्या में लोग इस स्तंभ के पास जुटते हैं और खुशियां मनाते हैं।
समाज सेवक आशीष पांडे ने नन्हे मुने बच्चों को चॉकलेट खिलाया ओर खुशियाँ मनाई। श्रद्धांजलि सभा में स्वतंत्रता सेनानी के परिवार से आशीष पांडे,समाज सेवक विजय कुमार कश्यप,गजानन्द कश्यप, ओमप्रकाश बघेल,सुशील साहू,नागेश्वर मोरे पत्रकार,बबलू बघेल,सुधीर भाई पटेल,अनिल अग्रवाल,गिरीश सोनवानी,विपिन सोनवानी,राहुल कश्यप आदि मौजूद रहे।




