ग्राम झरगांव तेतलपारा में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नवाखाई का त्यौहार

✍️ छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ संवाददाता हेमचंद नागेश की रिपोर्ट

मैनपुर : गरियाबंद जिला मैनपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम झरगांव तेतलपारा में नवाखाई का पर्व धूमधाम से मनाया गया। नवाखाई मुख्य रूप से ओडिशा के लोगों द्वारा मनाए जाने वाला एक कृषि त्यौहार है । नवाखाई को मौसम के नए चावल के स्वागत के लिए मनाया जाता है यह त्यौहार गणेश चतुर्थी के अगले दिन भाद्रपद महीने के पंचमी तिथि को मनाया जाता है। नवाखाई एक महान सामाजिक जीवन को परंपरा की एक प्रतीक है।

सामाजिक जीवन को मजबूत करने के लिए यह एकता का उत्सव है। इस त्यौहार में पारस्परिक झगड़े हिंसा शत्रुता असहयोग जैसे मन की भावना को दूर करता है। इस नवाखाई पर्व में प्रत्येक पड़ोसी बंधु रिश्तेदारों के साथ मिलने की एक अवसर देता है जिससे एक दूसरे के बीच में स्नेह श्रद्धा प्रेम के भाव और अनुकूल की आदत प्रधान होता है। नवाखाई त्यौहार आने से कुछ दिन पहले अपने अपने घरों को साफ सुथरा किया जाता है सभी घरों में लिपा, पूछा, पेंट आदि करते हैं।


नवाखाई एक मेलजोल का त्यौहार है। नवाखाई के दिन में परिवार के समस्त लोग घर में रहते है। इस दिन सब लोग नया वस्त्र धारण करते हैं। नए चावल से तैयारी भोजन और दाल अपने पूर्वजों और गांव के देवी देवता को समर्पण कर परिवार के सदस्यों में बांट देते हैं। जोहार भेंट के साथ ही नवाखाई पर्व संपन्न किया जाता है इस दिन आपसी मतभेद व लड़ाई झगड़े को भुलाकर बड़ो के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।