गौठान में ग्रामीणों के सहयोग से आवारा पशुओं को लाया गया

अम्लेश्वर : पाटन विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पाहंदा (अ) में आदर्श गठान बना हुआ है जहां पर लगभग 400 आवारा पशु को रखा गया है जिसका गौठान समिति के अध्यक्ष के द्वारा देखरेख किया जा रहा है ।

वही चारा पानी का भी व्यवस्था किया गया है चारा पानी की व्यवस्था वर्मी कंपोस्ट खाद बेचकर जो लाभांश प्राप्त हुआ है उसी से चारे की व्यवस्था आवारा मवेशी के लिए किया जा रहा है उक्त जानकारी गौठान समिति के अध्यक्ष राम ठाकुर ने दी है ।

वही सेक्टर प्रभारी श्री भारत वर्मा भी गौठान मे उपस्थित रहे भारत वर्मा ने जानकारी देते हुए कहां की  गांव के लोग रोज 12 व्यक्ति गांव के खार खेत रोड़ में  विचरण कर रहे  आवारा पशुओं को लेकर गौठान में लाते हैं इस तरह से व्यवस्था ग्राम विकास समिति के द्वारा किया गया है जिससे किसानों की फसल को आवारा मवेशी से बचाया जा सके। मौके पर उपसरपंच सुरेंद्र साहू, ग्रामपंचायत सचिव लगातार  निरीक्षण करते हैं।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।