ट्रेन की चपेट में आया तेंदुआ, मौके पर हुई मौत

बिलासपुर : वन मंडल अंतर्गत बेलगहना रेंज में रात एक मादा तेंदुआ की मौत हो गई। बता दे की घटना की जानकारी सुबह मिली। इसके वन महकमे में पूरी तरह से हड़कंप मच गया। डीएफओ कुमार निशांत ने इस घटना की पुष्टि की है। उनका यह कहना है कि घटना खोंगसरा के आगे तुलुफ बीट की है। यहां रेलवे ट्रैक है। जंगल की बीच पटरी होने के कारण अक्सर वन्य प्राणी का मूमेंट रहता है। पटरी पार करते समय एक तेंदुआ की ट्रेन से कटकर दो टुकड़े हो गए और उसकी मौत हो गई है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।