15 साल की किशोरी से किया रेप, विरोध करने पर बदनाम करने की दी धमकी

बिलासपुर : बिलासपुर शहर में 15 साल की नाबालिक किशोरी को चाकलेट खिलाने के बहाने बुलाकर 53 साल के अधेड़ ने दुष्कर्म किया । उसने इसकी जानकारी किसी को देने पर बदनाम करने की धमकी दी। नाबालिग किशोरी ने हिम्मत करके अपनी मां को जानकारी दी । इसके बाद महिला थाने में शिकायत की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

शहर में रहने वाली 15 साल की किशोरी ने दुष्कर्म की शिकायत की है। पीड़ित किशोरी ने बताया कि एक साल पहले परिचित चंद्रकांत गुप्ता (53 वर्षीय) ने उसे अपने घर चाकलेट देने के बहाने बुलाया। इसके बाद वह नाबालिग से अश्लील हरकत करने लग गया। इसका विरोध किया तो उसे बदनाम करने की धमकी देने लगा। इससे नाबालिग डर गई थी।

बता दे की बाद में वह नाबालिग को धमकी देकर दुष्कर्म करने लगा। बीते दिनों नाबालिग ने उन्हें आपत्तीजनक स्थिति में देख लिया। उसकी मां ने पूछताछ की तो वह डरकर गोलमोल जवाब देने लगी। मां ने नाबालिग को समझाइश देकर पूछताछ की तो उसने पूरी बात बताई। इसके बाद महिला थाने में पहुंचकर घटना की शिकायत की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।