चोरों को नहीं मिला ठिकाना तो पुजारी के कमरे में की चोरी

बिलासपुर : रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित गिरजाबंद हनुमान मंदिर के पुजारी के कमरे से चोरों ने नकद 8 हजार 500 स्र्पये और वहीं मोबाइल पार कर दिया। पुजारी जब नहाकर लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

बतादे की रतनपुर स्थित गिरजाबंद हनुमान मंदिर में पं. ताराचंद दुबे पुजारी हैं। सुबह पांच बजे वे नहाने के लिए गए थे। इस दौरान उन्होंने अपने कमरे के दरवाजे में बाहर से कुंडी लगा दी थी। नहाकर लौटे तो उनके कमरे का दरवाजा खुला था।

कमरे में रखा उनका मोबाइल और एक बैग गायब था। बैग में उन्होंने आठ हजार 500 स्र्पये रखे थे। आसपास तलाश करने पर उनका बैग बंधवा तालाब के पास मिल गया। बैग में रखे स्र्पये गायब थे। पुजारी ने इसकी शिकायत रतनपुर थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।