पाटन- पाटन विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत खुडमुडा़ मे इस वर्ष होली में अशांति एवं असामाजिक तत्वों से रहित होली पर्व मनाने की तैयारी हुई है थाना प्रभारी अमलेश्वर ने कुछ नियमों का पालन करने का आदेश दिया गया साथ ही पुलिस मित्रों का गठन करके पुलिस कर्मियों एवं पुलिस मित्रों का छावनी ग्राम पंचायत में लगाया जाएगा और गांव की निगरानी सहित नियमों का पालन कराया जाएगा थाना प्रभारी अमलेश्वर आदेशानुसार नियम एवं शर्तें इस प्रकार है शराब पीकर गाली गलौज नहीं करना, डीजे साउण्ड नहीं बजाना डीजे बजाने पर जब्ती किया जाएगा,किसी के उपर जबरदस्ती रंग गुलाल नहीं लगाना, ऐसा करने वालो के उपर कानुनी कार्यवाही भीज्ञकिया जाएगा । साथ ही समस्त क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई है

Breaking News
खुड़मुड़ा में इस वर्ष होली पुलिसकर्मी एवं पुलिस मित्रों का छावनी लगाकर नियम कानून से मनाया जाएगा , जानिए थाना प्रभारी जी ने क्या- क्या नियम आदेशित किया



