शशिकांत सनसनी छत्तीसगढ़


होली से पहले खाद्य प्रतिष्ठानों पर सख्ती, 88 नमूनों की जांच में 3 अवमानक

होली पर्व को देखते हुए जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट मोड पर है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने डोंगरगांव विकासखंड में चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के साथ विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान 88 खाद्य नमूनों की मौके पर जांच की गई, जिनमें 3 नमूने अवमानक और 2 के लेबल में त्रुटि पाई गई।

टीम ने डोंगरगांव और अर्जुनी क्षेत्र के प्रतिष्ठानों से विभिन्न खाद्य सामग्री के नमूने लिए। इनमें राहुल स्वीट्स से बूंदी लड्डू, पनीर और पेड़ा, मानसरोवर होटल से कलाकंद, मोतीचूर लड्डू और पेड़ा, गौतम जलपान गृह से मलाई चाप, कलाकंद, मगज लड्डू और बूंदी लड्डू के नमूने शामिल हैं।
इसके अलावा अर्जुनी स्थित मेसर्स धनीराम जगदीशराम एंड संस से मैदा, उड़द दाल, मसूर दाल, बेसन और सोयाबीन तेल के नमूने लेकर खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
जांच के दौरान खाद्य कारोबारियों को सुरक्षित, स्वच्छ और मानक गुणवत्ता के खाद्य पदार्थों का विक्रय एवं भंडारण करने के निर्देश दिए गए। विभाग ने स्पष्ट किया है कि होली के दौरान मिलावटखोरी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

त्योहारी सीजन में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। अवमानक पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।”

खाद्य सुरक्षा विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी प्रतिष्ठान में मिलावटी या दूषित खाद्य सामग्री बेचे जाने का संदेह हो तो हेल्पलाइन नंबर 9340597097 पर सूचना दें। जिले में शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए विभाग की निगरानी आगे भी जारी रहेगी।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।