Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

न्यू लाइफ द्वारा आयोजित निःशुल्क पीएनटी कोचिंग संपन्न, 63 छात्र-छात्राएं हुए लाभान्वित आगामी 11 जून को होने वाली प्री-नर्सिंग टेस्ट परीक्षा के लिए शिक्षकों ने दीं शुभकामनाएं, संस्था के संचालक डॉ. प्रिंस जायसवाल के मार्गदर्शन में पूरा हुआ कोर्स।

न्यू लाइफ द्वारा आयोजित निःशुल्क पीएनटी कोचिंग संपन्न, 63 छात्र-छात्राएं हुए लाभान्वित

​ आगामी 11 जून को होने वाली प्री-नर्सिंग टेस्ट परीक्षा के लिए शिक्षकों ने दीं शुभकामनाएं, संस्था के संचालक डॉ. प्रिंस जायसवाल के मार्गदर्शन में पूरा हुआ कोर्स।

बैकुण्ठपुर।

क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को शिक्षा और करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से न्यू लाईफ हेल्थ एण्ड एजुकेशन सोसायटी द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। सोसायटी द्वारा संचालित न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग, बैकुण्ठपुर में इस वर्ष से शुरू की गई ‘प्री नर्सिंग टेस्ट’ (PNT) की निःशुल्क कोचिंग का सफलतापूर्वक समापन हो गया। 13 अप्रैल से प्रारंभ होकर 06 जून 2026 तक चली इस विशेष कोचिंग क्लास में क्षेत्र के बारहवीं बायो संकाय (Biology Stream) के कुल 63 छात्र-छात्राओं ने अत्यंत उत्साह के साथ हिस्सा लिया और इसका भरपूर लाभ उठाया।

​अनुभवी शिक्षकों ने पूरा कराया छत्तीसगढ़ व्यापम का पाठ्यक्रम

​कोचिंग के दौरान छात्र-छात्राओं को परीक्षा की सटीक तैयारी कराने के लिए छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल (CG Vyapam) द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम को आधार बनाया गया था। संस्थान के अनुभवी शिक्षकों द्वारा अत्यंत सरल और प्रभावी ढंग से समस्त विषयों की तैयारी कराई गई, जिससे विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ा है। कोर्स समय पर और सफलता पूर्वक पूर्ण होने पर छात्र-छात्राओं ने न्यू लाईफ हेल्थ एण्ड एजुकेशन सोसायटी की इस निःशुल्क व जनहितैषी पहल की जमकर सराहना की और संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।

​11 जून को होने वाली परीक्षा के लिए दी गईं शुभकामनाएं

​निःशुल्क कोचिंग के समापन पर न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग के समस्त प्राध्यापकों एवं स्टाफ ने छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया। शिक्षकों ने आगामी 11 जून 2026 को आयोजित होने वाले प्री नर्सिंग टेस्ट (PNT) के लिए सभी विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल व स्वर्णिम भविष्य की कामना की।

​कुशल मार्गदर्शन और टीम वर्क से मिली सफलता

​इस पूरे निःशुल्क कोचिंग अभियान का सफल संचालन संस्था के संचालक डाॅ. प्रिंस जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम को जमीनी स्तर पर अमलीजामा पहनाने में नोडल अधिकारी व एसोसिएट प्रोफेसर श्रीमती सुप्रिया तिवारी एवं सहायक नोडल अधिकारी व एसोसिएट प्रोफेसर पूनम सिंह की मुख्य भूमिका रही। इनके अथक प्रयास और बेहतर प्रबंधन की बदौलत ही इस निःशुल्क कोचिंग को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सका।

Exit mobile version