Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

तेज रफ्तार माजदा पेड़ से जा टकराया, हादसे में 3 युवक गंभीर रूप से हुए घायल

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के रतनपुर पुलिस थाना क्षेत्र में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जब एक तेज रफ्तार में माजदा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गया। इस दुर्घटना में वाहन में सवार 3 लोग घायल हो गए। जिनमें से 2 लोग गाड़ी के केबिन में बुरी तरह से फंसे थे। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल कार्य शुरू किया गया। घायलों को बाहर निकालने के लिए गैस कटर मशीन की मदद ली गई। जिससे वाहन को काटकर केबिन में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है, कि यह हादसा वाहन के तेज रफ्तार में होने के कारण हुआ। इस घटना के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात भी बंद किया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version