- 220 बिस्तर अस्पताल मनेंद्रगढ़ बना भरोसे का केंद्र, एक दिन में 8 सर्जरी कर बढ़ाया स्वास्थ्य सेवाओं का मान, आधुनिक सुविधाएं, विशेषज्ञ डॉक्टर और बेहतर प्रबंधन से ऑपरेशन में हो रही है लगातार बढ़ोत्तरी…
- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से सुदृढ़ हो रही चिकित्सा व्यवस्था, आधुनिक सुविधाओं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम से मरीजों को मिल रहा बेहतर उपचार…
अस्पताल में लगातार विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता, ऑपरेशन थिएटर की बेहतर व्यवस्था तथा आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार से अब क्षेत्रीय मरीजों को बड़े शहरों की ओर रेफर होने की आवश्यकता कम पड़ रही है। एक ही दिन में जनरल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक एवं ईएनटी विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार की सफल सर्जरी की गईं।
किए गए प्रमुख ऑपरेशन
*विशाल सिंह (31 वर्ष), निवासी मनेंद्रगढ़ – स्क्रोटम में गंभीर चोट के बाद स्थानीय एक्सप्लोरेशन एवं प्राइमरी रिपेयर सर्जरी।
*सोना (27 वर्ष), निवासी मनेंद्रगढ़ – लेटरल एनल स्फिंक्टरोटॉमी।
*रामचरण (64 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 16, कोरिया – हाइड्रोसील ऑपरेशन एवं इवर्जन ऑफ सैक।
*धनेश्वरी (23 वर्ष), निवासी बरबसपुर – सेबेशियस सिस्ट सर्जरी।
*अनुपमा (44 वर्ष), निवासी मनेंद्रगढ़ – पीठ पर एब्सेस का सफल ऑपरेशन।
*गौरी (42 वर्ष), निवासी धौड़ा – पैर के अंगूठे का अम्प्यूटेशन।
*आशाबाई (56 वर्ष), निवासी कछौड़ – टिबिया फ्रैक्चर में इम्प्लांट रिमूवल सर्जरी।
*अंशुल (18 वर्ष), निवासी जेकेडी – सबमेंटल एब्सेस की आई एंड डी प्रक्रिया।
*विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं ओटी टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका : सभी ऑपरेशन विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं प्रशिक्षित ओटी स्टाफ की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुए। ऑपरेशन टीम में ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश जायसवाल, एनेस्थेटिस्ट डॉ. एल.पी. मराबी, डॉ. फिरोज शेख, जनरल सर्जन डॉ. राजीव गुप्ता, ईएनटी सर्जन डॉ. अलेख सिदार सहित ओटी इंचार्ज पुष्पा पटेल, प्रियंका साहू, मुकेश शर्मा, आकांक्षा जायसवाल एवं संजय द्विवेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में भी मरीजों को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं में हुए इस सुधार से मनेंद्रगढ़ सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को काफी राहत मिल रही है।
