Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

शादी समारोह में गए परिवार के घर में 11.51 लाख रूपये की चोरी, नाबालिग चोर CCTV में कैद !

रायपुर : रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में बीती रात एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। घटना उस घाटी जब एक परिवार शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था। देर रात लौटने पर घर के दरवाजे टूटे और जेवर-नगदी गायब मिले।

घटना की सुचना मिलते ही गुढ़ियारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई करते हुए महज 2 घंटे के भीतर नाबालिग चोर को पकड़ लिया। चोरी का ये वारदात इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।

क्या हुआ था मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी परिवार अपने रिश्तेदार की शादी में दोपहर को शामिल होने गए थे। देर रात करीब 3:30 बजे जब वे घर लौटे, तो देखा कि घर के दरवाजे खुले थे और अंदर रखे 11 लाख 51 हजार रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नगदी गायब थे।

परिजनों ने तत्काल पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले, जिसमें 1 संदिग्ध युवक नजर आया।

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

गुढ़ियारी थाना पुलिस ने घटना के महज 2 घंटे के भीतर ही उस नाबालिग चोर को पकड़ लिया, जिसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके पास से अधिकांश जेवर और नगदी भी बरामद कर लिए हैं।

इलाके में दहशत और पुलिस गश्त बढ़ी

इस घटना के बाद गुढ़ियारी क्षेत्र के निवासियों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने इलाके में रात्रि गश्त और चौकसी बढ़ा दी है।

Exit mobile version